Share This Story !

दिल्ली। 8 फरवरी 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतगणना प्रातः 8:00 बजे से शुरू हुई और शाम तक 70 सीटों पर रिजल्ट सामने आए जिसमें भाजपा को 48 सीटों के साथ जनाआधार मिला और दिल्ली में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हालांकि दिल्ली में भाजपा ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया था। 27 साल के बाद भाजपा को दिल्ली में बहुमत हासिल हुआ है।

2020 में हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी को 8 सीटो पर जीत मिली थी परंतु इस बार कांग्रेस जीरो पर ही सिमट गई। जबकि आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में 22 सीटो पर जीत मिली है। 27 वर्ष पूर्व वर्ष 1993 में भाजपा को 39 सिम मिली थी और भाजपा ने पूरे 5 वर्ष दिल्ली में सरकार चलाई थी जिसमें भाजपा ने तीन मुख्यमंत्री बदले थे दिल्ली में भाजपा के मुख्यमंत्री मदनलाल खुराना तथा साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज आदि मुख्यमंत्री रहे थे और 5 वर्ष सरकार चलाई गई थी। वर्ष 1998 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और 15 वर्ष तक दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित की सरकार रही। ठीक 27 वर्ष बाद भाजपा ने दोबारा से दिल्ली में बहुमत हासिल किया है और पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा दिल्ली में सरकार बना रही है।

By Ali Akbar

संपादक: काशी क्रांति- हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

मुख्य कार्यालय– इस्लामनगर, बसई चौक, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड 244713 सम्पर्क सूत्र– 99279 76675

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *