module: a; ?hw-remosaic: 0; ?touch: (0.1425926, 0.1425926); ?modeInfo: ; ?sceneMode: Auto; ?cct_value: 0; ?AI_Scene: (-1, -1); ?aec_lux: 118.0; ?hist255: 0.0; ?hist252~255: 0.0; ?hist0~25: 0.0; ?

Share This Story !

काशीपुर। 9 मार्च 2025 मुख्यमंत्री के काशीपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पद अधिकारियों ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर निगम में प्रस्तावित करीब 11 बिंदुओं पर होने वाले 100 करोड रुपए की लागत से कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास किया।जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम छू रहा है।

आगे उन्होंने नगर निगम के महापौर दीपक वाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि दीपक वाली क्षेत्र के विकास को लेकर चिंतित हैं और वह क्षेत्र के विकास के लिए निरंतरण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में किए जाने वाले कार्यों में मुख्य रूप से मुरादाबाद रोड ग्राम सर्वारखेड़ा स्थित के०वी०आर० हॉस्पिटल से धनौरी तक तथा बाजपुर रोड पर बिजनेस इन होटल से परमानन्दपुर लिंक मार्ग तक मार्ग चौड़ीकरण, डिवाइडर निर्माण, वृक्षारोपण, भूमिगत विद्युतिकरण तथा स्ट्रीट लाईट लगाने का कार्य किया जायेगा।

तथा नगर निगम, काशीपुर के सम्पूर्ण परिसर में पी०पी०पी० मोड़ में निगम कार्यालय भवन, आवासीय परिसर एवं शॉपिंग काम्पलैक्स का निर्माण कार्य किया जायेगा। इसके अलावा नगर निगम काशीपुर के नवीन निर्मित 17 वार्डों में अवस्थापना सुविधाओं सड़क, नाला/नाली, विद्युत एवं पार्क निर्माण कार्य किया जायेगा। तथा राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल, काशीपुर (छोटी जी०जी०आई०सी०) परिसर नगर निगम को हस्तानान्तरित करते हुये मुख्य बाजार मार्ग चौड़ीकरण एवं पार्किंग युक्त शापिंग काम्पलैक्स का निर्माण किया जायेगा। एवं वार्ड नं0-05 में शहरी विकास विभाग की भूमि पर गौशाला निर्माण किया जायेगा। नगर निगम, 6 वार्ड नम्बर 17 में आवास विकास परिषद की प्राथमिक विद्यालय के लिये आरक्षित भूमि का लैण्ड यूज परिवर्तित कर विज्ञान एवं पर्यावरण पार्क की स्थापना की जायेगी।

इसके साथ साथ नगर निगम, काशीपुर उप जिलाधिकारी कार्यालय के निकट राजकीय भूमि पर सर्किट हाउस बनाया जायेगा।काशीपुर स्पोटर्स स्टेडियम का आधुनिकीरण एवं पुनर्निर्माण कर नगर निगम काशीपुर द्वारा संचालन किया जायेगा। काशीपुर 9 टॉडा तिराहा पर एकीकृत प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जायेगा।तथा विस्तारीकरण कर गिरीताल सरोवर में साईकिल व पैदल ट्रैक निर्माण, नौकायन, सजावटी विद्युती करण, सरोवर के अन्दर स्तम्भ निर्माण आदि कार्य किया जायेगा तथा सरोवर का प्रबन्धन नगर निगम, काशीपुर को सौपा जायेगा। राजकीय बालिका इण्टर कालेज का आधुनिकीकरण कर देवभूमि के राज्य स्तरीय मॉडल कन्या इण्टरमीडिएट विद्यालय के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की है।कार्यक्रम में उपस्थित सांसद अजय भट्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, राज्य मंत्री सुरेश भट्ट,मुकेश कुमार,अनिल डब्बू, पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, हरभजन सिंह चीमा, राजेश शुक्ला, डॉक्टर शैलेंद्र मोहन सिंघल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, पीसीयू अध्यक्ष राम मल्होत्रा,चौधरी समरपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह, जसवीर सिंह सैनी, जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया, अमित नारंग ,उर्वशी दत्त बाली, रजत सिद्धू ,बृजेश पाल सिंह, जिलाधिकारी नितिन भदोरिया, नगर आयुक्त विवेक राय, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, निगम कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, मुकेश चावला, पूर्व पार्षद सर्वेश बाली, समेत तमाम आमजन मौजूद रहे।

By Ali Akbar

संपादक: काशी क्रांति- हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

मुख्य कार्यालय– इस्लामनगर, बसई चौक, थाना कुंडा, काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड 244713 सम्पर्क सूत्र– 99279 76675

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *