Share This Story !


बाजपुर। 5 जून 2021 किसानों ने किया केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कृषि विधेयक बिलो को निरस्त करने की किसान कर रहे हैं मांग। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह रन्धावा व प्रताप सिंह सन्धू के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा गाजीपुर बाॅर्डर के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा की उपस्थिति में किसानों ने कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के कैम्प कार्यालय के सामने काले कानूनों की प्रतियां जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन सर काले कानून की प्रतियां जलाकर विरोध किया इस दौरान यूनियन के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मनमाने तरीके से तीन कृषि कानून बनाए हैं जोकि सरासर गलत है।

उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ किसान देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं परंतु भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि देश भर का किसान जब तक आंदोलन करता रहेगा जब तक सरकार किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को निरस्त नहीं करेगी। इस मौके पर किसान नेता सन्नी निज्जर, करण खैरा, इंद्रजीत सिंह, मुख्तियार सिंह, बलदेव सिंह, हरदयाल सिंह, निर्मल सिंह, मलकीत सिंह, नत्था सिंह, रविंद्र सिंह संधू, गुरसेवक सिंह, सतपाल सिंह, प्रवीण काम्बोज, सुनील पाठक, योगेश कुमार सैनी, करण सिंह, पूरन सिंह, मनदीप सिंह काम्बोज, सतीश काम्बोज, रवि बरूआ, संदीप गोयल, दारादिलेर रंधावा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *