Share This Story !

जसपुर। 4 फरवरी 2022 जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जनता को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए बड़े-बड़े वादे कर रही है। तो वही आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉक्टर यूनुस चौधरी के पीछे उमड़ा जनसैलाब कुछ और ही बयान कर रहा है। इसे क्या कहा जाएगा क्या इसे यह है मान लिया जाए कि डॉक्टर यूनुस चौधरी की यह लंबे समय की राजनीति का नतीजा है।

जो इतनी संख्या में भीड़ उनके साथ उनके एक इशारे पर पीछे-पीछे हो जाती है। या आम आदमी पार्टी के प्रति जनता इतनी जागरूक होकर उनके पीछे पीछे हैं। या आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर यूनुस चौधरी की यह 1 वर्ष की मेहनत का नतीजा है। बता दें कि जसपुर के मुमताज़ पहलवान चौक पर डॉ यूनुस चौधरी की जनसभा मे उमड़ा जनसैलाब देखकर लोग अचंभित रह गए
तेज बारिश के बावजूद लोग पुरे जोश और जज्बे के साथ प्रत्याशी डॉक्टर यूनुस चौधरी तथा दिल्ली सरकार के वफ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान की पत्नी मरियम अमानतुल्लाह को सुनने के लिए भारी बारिश के बीच में लोग जमकर बैठे रहे।

जबकि पूर्व में भाजपा, कांग्रेस ,बसपा एवं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियो के खिलाफ भीड़ इकट्ठा करने के मामले में प्रशासन ने अभियोग भी दर्ज कर दिया है। इसके बावजूद भी लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर यूनुस चौधरी के पीछे उमडा जनसैलाब देखकर जब इस संबंध में डॉक्टर यूनुस चौधरी से वार्तालाप हुई तो उन्होंने बताया कि यह क्षेत्रीय जनता का उनके प्रति प्यार और स्नेह है। जो इतनी बड़ी संख्या में भीड़ उनके पीछे पीछे चल रही है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार परिवर्तन के मूड में है।

और आम आदमी पार्टी लोगों की पहली पसंद बन गई है। और निश्चित तौर पर आम आदमी पार्टी का अगला विधायक क्षेत्र की जनता बनाने जा रही है। उन्होंने बताया कि वह जनता से अपने पीछे चलने के लिए मना कर रहे हैं। परंतु जब क्षेत्र की जनता उनके प्रति प्रेम स्नेह और उत्सुकता के साथ चल रही है। तो इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। जनता परिवर्तन चाहती है और आम आदमी पार्टी जनता को पसंद आ रही है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से जनता का प्यार और स्नेह उन्हें मिल रहा  उसका यह प्रमाण है

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र की प्रिय जनता सिर्फ एक मौका उन्हें दे वह दूसरी बार वोट मांगने नहीं आएंगे अगर मैं काम करूं तभी अगली बार मुझे वोट देना अन्यथा मुझे वोट मत देना। उन्होंने कहा कि आगामी 14 फरवरी को आम आदमी पार्टी के चुनाव चिह्न झाड़ू के निशान के सामने वाला बटन दबाकर आम आदमी पार्टी को विजय दिलाएं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के चुनाव मैदान में आते ही दोनों विधायक जिनमें एक भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं और दूसरे कांग्रेस से आज बड़े बड़े वादे कर रहे हैं उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं उनसे जब वह 15 वर्ष विधायक रहे। वह अब भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। तथा दूसरे 5 वर्ष विधायक जो कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। विधायक रहते उन्होंने तब जसपुर में रोडवेज बस अड्डा एवं बच्चों के खेल के लिए स्टेडियम की स्थापना क्यों नहीं कराई क्षेत्र की जनता को जवाब दें ग्राम भोगपुर डैम को राजस्व ग्राम क्यों नहीं बनवाया क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना क्यों नहीं करवाई नगर में कूड़ा डालने के लिए कूड़ा घर की व्यवस्था क्यों नहीं कराई गई। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं। जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों जनता के बीच जाते हैं झूठे वादे करते हैं और उन वादों को पूरा नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी क्षेत्र की जनता की सभी उम्मीदों को पूरा करेगी। स्टेडियम की स्थापना, रोडवेज बस स्टैंड की स्थापना, ग्राम भोगपुर डामको राजस्व ग्राम सभा का दर्जा एवं क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना के अलावा शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास करना उनकी सर्वप्रथम प्राथमिकता में रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *