Share This Story !

जसपुर। 29 अक्टूबर 2023 कुंडा- भारतीय जनता पार्टी भरतपुर मेघावाला मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा आज यहां गड़ीनेगी व्हाइट हाउस में शिव सिंह बिष्ट जी को उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा नवीन जिम्मेदारी उपाध्यक्ष प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद उत्तराखंड मिलने पर भाजपाइयों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया, एवं अपने यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की “मन की बात” का 106 वां एपिसोड सुना, ओर भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा के साथ मिलकर तीनों मंडलों के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान अपने संबोधन में शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं। वे कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर ही यहां आते हैं और स्वागत से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की अच्छी सोच से हम कार्य करते हैं और सत्ता में आते हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए श्री बिष्ट ने कहा कि एक चुनाव के बाद कार्यकर्ता अगले चुनाव की तैयारी में जुट जाते हैं। यही वजह है कि भाजपा हमेशा बूथ लेबल पर मजबूत रहती है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से जीत कर एक बार फिर केन्द्रीय सत्ता पर काबिज होगी। वहीं जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर ने श्री बिष्ट को दायित्व मिलने पर उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, महामंत्री डॉ सुदेश चौहान, मंडल प्रभारी सुधा शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार गुंबर, गौतम गिरी, राजकुमार चौहान, महामंत्री रवि साहनी, भगवानदास, जिला मंत्री अमित नारंग, मंडल मंत्री गुरनाम सिंह, सतपाल सिंह, अनुज शर्मा, कंचन देवी, महिला मोर्चा से रेखा तिवारी, लक्ष्मी भंडारी, रीना मौर्या, आकांक्षा ठाकुर, मीना कुमारी, आई टी सयोजक अमित यादव,भाजपा मीडिया प्रभारी जितेंद्र यादव, पवन बाटला आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *