Share This Story !

काशीपुर। 20 November 2023 आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन यानी रविवार की शाम क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने अस्त होते भगवान भास्कर को अर्ध्य देकर जीवन में आने वाली मुश्किलों तथा कठिनाइयों के अस्त होने की कामना की। इस मौके पर पूजन स्थल पर मेले जैसा माहौल बना रहा। बाजपुर रोड पर चैती चौराहे के समीप स्थित महादेव नहर के समीप बने घाट पर रविवार शाम सैकड़ों की तादाद में महिला श्रद्धालुओं ने जहां एक और छठी मैया की विधि विधान से पूजा करने के बाद अस्त होते भगवान सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।

वही पुरुषों ने भी आस्था के महापर्व पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सोमवार की सुबह उदय होते सूर्य देव को जल में खड़े होकर अर्ध्य देने के उपरांत आस्था के महापर्व छठ पूजा का समापन हो जाएगा।

इसी तरह बाजपुर रोड पर सूत मिल कॉलोनी में भी छठ पूजा समिति के द्वारा तैयार कराए गए घाटों पर रविवार शाम बड़ी तादाद में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने छठी मैया की पूजा अर्चना में परिवार की समृद्धि की कामना करते हुए भगवान सूर्य देव को अर्ध्य अर्पित किया। इस मौके पर पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, नगर निगम महापौर उषा चौधरी, आशीष अरोरा बॉबी, डॉ दीपिका गुड़िया आश्रेय, कामाक्षी सिंह, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ,युवा कांग्रेसी नेता अर्पित मेहरोत्रा, संजय चतुवेर्दी,जय सिंह गौतम, सुरेश शर्मा जंगी, अपूर्व मेहरोत्रा, विनोद होंडा, त्रिलोक सिंह, व छठ पूजा समिति अध्यक्ष दिनेश प्रसाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *