Share This Story !

हल्द्वानी। (ब्यूरो काशी क्रांति) नेता प्रतिपक्ष विधायक बाजपुर यशपाल आर्य का जन्मदिन उनके निवास स्थान पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने उनके जन्मदिन पर उन्हें दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

बता दे की नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक यशपाल आर्य का जन्मदिन मनाने के लिए काशीपुर से प्रदेश सचिव आशीष अरोड़ा बॉबी के साथ अर्पित मल्होत्रा, महेंद्र सिंह बेदी, अज्जू खान, दीपक कांडपाल, पुनीत कपूर, लड्डन, आदि नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक यशपाल आर्य के हल्द्वानी स्थित आवास पर पहुंचे जहां पर उन्होंने नेता प्रतिपक्ष के साथ उनका जन्मदिन बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया। प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष अरोरा बॉबी ने नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक यशपाल आर्य को उनके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर बधाई दी।इस दौरान आशीष अरोड़ा बॉबी ने नेता प्रतिपक्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने कांग्रेस को उत्तराखंड में मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जब श्री आर्य उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रहे उसे समय कांग्रेस दो बार सत्ता में रही। और निश्चित तौर पर आगे भी कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में अपना परचम लहराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *