Share This Story !

काशीपुर। 5 अप्रैल 2024 कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कमर कस ली है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अलग-अलग जगहो पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। बता दे कि नगर में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रमपुरा, धनौरी, प्रतापपुर आदि तमाम क्षेत्र में डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए वोट मांगे। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से अपील की कि वह कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को वोट देकर अपना आशीर्वाद दें । जनसंपर्क के दौरान महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि भाजपा अपने वादों से मुकर रही है और भाजपा के राज में देश में महंगाई चरम सीमा पर पहुँच गई है।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा की कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देकर कांग्रेस के हाथों को मजबूत करने का काम करें ताकि देश से महंगाई बेरोजगारी को दूर किया जा सके। जनसंपर्क अभियान में कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट ने कहा कि भाजपा भेदभाव की राजनीति करती है। व हिंदू, मुस्लिम के नाम पर लोगों को लड़ाकर सत्ता में काबिज होना चाहती है। जिसका जवाब जनता उन्हें 19 तारीख को मतदान में कांग्रेस के पक्ष में वोट देकर जबाब देगी। कहा कि जब से भाजपा केंद्र में आई है तब से देश में महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार,बेरोजगारी दर बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आएगी तो महंगाई, बेरोजगारी पर अंकुश लगाया जाएगा व इंडिया गठबंधन की सरकार जनता के लिए काम करेगी इसलिए कांग्रेस प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीताना होगा ।

इस दौरान जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट सुशील गुड़िया, अरुण चौहान मनोज जोशी एडवोकेट विमल गुड़िया, अब्दुल समद, आप नेता मंयक शर्मा, जितेंद्र सरस्वती, राजेश शर्मा एडवोकेट,सुभाष पाल, इंदर सिंह एडवोकेट, जय सिंह गौतम, राजा पटवाल, नंदकिशोर कम्बोज, अशोक नेहरू, डॉ नरेश कश्यप, निश्चित गुड़िया ,संजीव तिवारी राजीव गुप्ता इकबाल हुसैन, मतलूम हुसैन, कमर आलम, अतीक हुसैन सलमानी, मौहम्मद मियां भारती, रणवीर सिंह गजेंद्र सिंह मोहम्मद सज्जाद अंसारी महेंद्र लोहिया विकल्प गुड़िया, आप नेता प्रवीण कुमार, लियाकत हुसैन,रईस परवाना,हनीफ गांधी, मियां भारती,मोहम्मद वसीम, आदि आदि तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

वही
वार्ड नंबर 27 मौहल्ला सिंघन काजीबाग में काशीपुर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुर्शरफ हुसैन व कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस सांसद प्रत्याशी प्रकाश जोशी को पक्ष में वोट डालने की अपील करते हुए जनता से वोट मांगे नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया इस मौके पर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, मोहम्मद कमर, मोहम्मद राशिद, हनीफ गुड्डू, शहजाद अंसारी, डॉक्टर कामिल, तस्लीम अहमद, जफर अली, मोबिन कसार, मोहम्मद शमी, आदि ने जनसंपर्क अभियान चलाया।

महानगर कांग्रेस कमेटी के सुबह प्रचार में कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी के समर्थन में जोर-शोर से शक्ति नगर ,नई सब्जी मंडी, में वोट मांगे गए।घर घर जाकर कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाश जोशी के लिए समर्थन मांगा।कार्यक्रम में ब्रह्मा सिंह पाल,ईंन्दू मान , प्रदीप जोशी, इन्द्र कुमार सेठी, संदीप चतुर्वेदी, सुभाष पाल, अनिल शर्मा, राकेश गुप्ता,डा रमेश कश्यप,राजा पटवाल , रोहित ठाकुर आदि कार्यकर्ता ने भाग लिया। वही महिला कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष पूजा सिंह के नेतृत्व में जगह-जगह नैनीताल उधम सिंह नगर से लोकसभा प्रत्याशी प्रकाश जोशी के चुनाव प्रचार प्रसार में महिलाओं ने धुआंधार जनसंपर्क अभियान किया जहा आवास विकास क्षेत्र में महिला महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ,पीसीसी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलका पाल ,अजीत शर्मा ,वंदना डोबाल ,कुमकुम सक्सेना ,सुजाता शर्मा ,रुचिका अरोड़ा ,आशा श्रीवास्तव, शमा कुरैशी ने जनसंपर्क किया इस दौरान नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी वोटो से जीतने के लिए लोगों से अपील की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *