Share This Story !

काशीपुर । 12 अप्रैल 2024 उधम सिंह नगर नैनीताल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे लोकसभा सांसद प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी संगठन कड़ी मेहनत में जुटा हुआ है वह नगर के मोहल्लों से लेकर ग्राम पंचायत में अलग-अलग क्षेत्र में टुकड़ियों बनाकर लोगों से घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को विजई दिलाने का लोगों से आग्रह कर रहे हैं कहीं पर वह घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं तो कहीं पर वह नुक्कड़ सभाएं करके लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताते हुए भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

बताने की कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी तथा महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ओ ने वार्ड गिरीताल कॉलोनी, जसपुर खुर्द और एसडीएम कोर्ट रोड में घर-घर जनसंपर्क किया तो वही महानगर कांग्रेस कमेटी तथा कांग्रेस के पदाधिकारी ने मोहल्ला कटरामलियां में जनसंपर्क कर इंडिया गठबंधन से कोंग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर इंडिया गठबंधन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं ने जनमानस को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, को खत्म करने और देश में विकास के नाम पर वोट देने के लिए इंडिया गठबंधन के कर्मठ, जुझारू एवं संघर्षशील प्रत्याशी प्रकाश जोशी को वोट देने की अपील की। प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र को प्रदेश की जनता ने हाथों हाथ लिया है। लोगों को केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों पर भरोसा नहीं रह गया है। उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने में भाजपा सरकारें विफल रही, उल्टे वीआईपी को बचाने का षड्यंत्र ही रचती रही हैं।

तो वही कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरुण चौहान ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार के राज में देश की जनता परेशान और बेहाल रही है। बेरोजगारों के हकों पर डाका डालने के लिए भाजपा ने ही पुर्व की तिवारी सरकार के भू कानून की धज्जियां उड़ाने का पाप भी भाजपा की सरकार ने ही किया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कोई असंभव वादा नहीं किया है बल्कि व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए केंद्र सरकार के रिक्त तीस लाख पदों पर स्थाई नियुक्ति की बात की है। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर पांच करते हुए कहा कि हर वर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी का वादा करने वालों के चेहरे का नकाब उतरेगा।

जनसंपर्क अभियान में महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने कहा कि उत्तराखंड में नौजवानों के लिए रोजगार और देश सेवा के जज्बे की पूर्ति सेना से होती है, भाजपा सरकार ने अपने निहित स्वार्थों के लिए अग्निवीर का झुनझुना थमाया। युवा इस बात को समझ चुके हैं। कांग्रेस ने अग्निवीर योजना खत्म कर स्थाई नियुक्ति का वादा किया है। इस पर प्रदेश के लोगों को भरोसा है।उन्होने कहा कि पूरे उत्तराखंड में इस समय एक अंडर करेंट की स्थिति है। लोग चुपचाप 19 अप्रैल को हाथ के निशान का बटन दबाने जा रहे हैं।तो वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर विकास विरोधी आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के राज में सिर्फ तानाशाही रही है। जो भाजपा में शामिल हो जाता है वह दूध से धूल जाता है और जो पार्टी में शामिल नहीं होता उसे वह जेल में डाल देते हैं जबकि जिन्हें न्याय मिलना चाहिए उन्हें आज तक न्याय नहीं मिल पाया है उन्होंने अंकित भंडारी हत्या कांड पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा ने अंकित भंडारी हत्या में शामिल सफेद पोसो को बचाने का काम किया है। अंकित भंडारी उत्तराखंड की बेटी थी जिसे आज तक न्याय नहीं मिल पाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश का विकास नहीं कर रही बोल के विनाश कर रही है। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है और लोकतंत्र को खतरे से बचने के लिए जनता को ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना होगा। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने वर्ष 2009 में कांग्रेस को मिली प्रचंड जीत का हवाला देते हुए कहा निश्चित रूप से 2009 के इतिहास की पुनरावृत्ति होगी और कांग्रेस उत्तराखंड की पांचों सीटों पर विजयी होगी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा, वरिष्ठ नेता सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया हरीश कुमार सिंह,इंदूमान, राजा भईया,ब्रह्मा सिंह पाल, राजेश एडवोकेट, आप नेता मयंक शर्मा,प्रवीण कुमार, राहुल कुमार, महेंद्र लोहिया, विनोद मेहरोत्रा ,अरुण चौहान जितेंद्र सरस्वती, रहीस पर्वाना, गौरव चौधरी, डॉक्टर रमेश कश्यप, पंकज पंत, विकल्प गुड़िया इंदर सेठी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित है।

उधर, बांसखेड़ी में ब्लॉक अध्यक्ष राजू छीना के नेतृत्व में बड़ी सभा का आयोजन किया गया जिसमे सेकडो की संख्या में ग्राम वासियों को आगमी 19 अप्रैल को हाथ के पंजे पर बटन दबाकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जीतने की अपील की गई । इस अवसर पर लोकसभ प्रभारी, कुलजीत सिंह बचाल , राजू छीना,कुलवंत सिंह,संदीप कुमार रेशम सिंह, दलजीज सिंह,महावीर सिंह,प्रधान रूप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।जनसंपर्क में प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल, महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह, कुमकुम सक्सेना , अजीता शर्मा, डॉ. शुभ्रा शर्मा,रुचिका अरोरा, चंचल शर्मा, आशा शर्मा, रंजना गुप्ता, राहुल रमनदीप, मनीष शर्मा, अभिषेक शर्मा, अक्षित शर्मा, अंकित कटियार, सुनील शर्मा आदि बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस और युवा कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जिताने की अपील की। सिटी नर्सिंग होम, चकबंदी कालोनी ,सुभाषनगर पुलिया, वाटिका में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के लिए डोर टू डोर प्रचार करा गया और वोट मांगे गए। अलग-अलग प्रचार करने वालों में पूर्व महानगर अध्यक्ष ब्रह्मा पाल, पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार मनोज जोशी जी एडवोकेट, कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तराखंड कांग्रेस प्रचार अभियान समिति के सदस्य उमेश जोशी जी एडवोकेट ,पीसीसी सदस्य इंदु मान,संदीप चतुर्वेदी जी एडवोकेट , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश कुमार एडवोकेट ,पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष इंदर कुमार सेठी , वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल शर्मा एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेसी सुभाष पाल जी, वरिष्ठ कांग्रेसी डा रमेश कश्यप जी जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, रमेश ठाकुर ,विजय यादव , वरिष्ठ कांग्रेसी चन्द भूषण डोभाल , गुप्ता , सन्याल,युवा नेता , योगेश कांडवाल जी,, युवा नेता शुभम उपाध्याय जी ,बोरा जी ,रावत जी , देवेन्द्र सिंह जी, धर्म सिंह रावत जी, राहुल कांबोज , जोशी जी, उपाध्याय जी,आदि अनेक कार्यकर्ता ने भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *