Share This Story !

काशीपुर। 24 अप्रैल 2024 पूर्व सांसद की 14 वी पुण्यतिथि हवन पूजन कर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। बता दें कि बाजपुर रोड स्थित एससी गुड़िया आईएमटी के प्रांगण में संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की 14 वीं पुण्यतिथि हवन पूजन कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। पूर्व सांसद सत्येंद्र चंद्र गुड़िया का निधन आज ही के दिन करीब 14 वर्ष पूर्व 24 अप्रैल 2010 को आस्मिक निधन हो गया था। श्री गुड़िया काशीपुर क्षेत्र के ऐसे जनप्रतिनिधि रहे जिनकी प्रशंसा आज विपक्षी दल के नेता भी करने को मजबूर हैं। श्री गुड़िया की याद में उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विमला गुड़िया तथा पुत्री दीपिका गुड़िया अत्रे,मीनाक्षी तथा प्रवीण शर्मा, अशोक शर्मा, प्रियंका शर्मा, डॉक्टर नीरज आत्रेय, धेवते यथार्थ आत्रेय, जैदित्य शर्मा, सत्यार्थ आत्रेय के द्वारा उनकी पुण्यतिथि हवन पूजन कर श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस दौरान क्षेत्रीय जान प्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगो ने श्री गुड़िया की 14 वी पुण्यतिथि में शामिल हुए। इस दौरान यज्ञ में सम्मिलित होकर स्वर्गीय गुड़िया जी की पुण्य आत्मा की शांति हेतु आहुति दी एवम श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरुण चौहान, भाजपा नेता दीपक वाली, भाजपा नेता गुरविंदर सिंह चंडोक, पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल, एडवोकेट तथा समाज सेवी शलेंदर मिश्रा, केजीएफ संस्था के अध्यक्ष राजीव घई, आदि ने श्री गुड़िया को याद करते हुए कहा कि श्री गुड़िया ऐसे व्यक्ति थे जिनके रहते क्षेत्र का चौतरफा विकास हुआ उनके सांसद रहते कोई कार्य ऐसा नहीं था जो ना हो सका हो काशीपुर क्षेत्र आज शिक्षा के क्षेत्र में सबसे आगे है जिसका सारा श्रेय श्री गुड़िया जी को जाता है।

जिनकी वजह से आज हर समाज हर वर्ग के बच्चों को उच्च शिक्षा आसानी से मिल रही है। तो वही श्री गुड़िया की सपुत्री दीपिका गुड़िया अत्रे कहते हैं कि वह कोई ऐसा दिन न रहा हो जिस दिन उन्हें उनके पिता की याद नहीं आती हो। उन्होंने कहा कि पिताजी की याद में उनकी माता जी श्रीमती विमला गुड़िया जी प्रत्येक वर्ष पिताजी की आत्मा की शांति के लिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन कर उन्हें याद करते हैं।

इस अवसर पर उपरोक्त के रिक्त पारिवारिक सदस्य विमल गुड़िया, राजरानी गुड़िया, कल्पना गुड़िया, विकल्प गुड़िया, सर्वज्ञ गुड़िया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शमसुद्दीन, भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी , पूर्व राज्य मंत्री सोहन सिंह, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन , हिमांशु अरोरा, अश्वनी छाबड़ा,माजिद अली, इकबाल अदीब, विनोद मेहरोत्रा, संजय कचौड़िया, डॉक्टर कीर्ति पंत डॉक्टर केवल कुमार, सुभाष शर्मा, मयंक शर्मा, इंदिरा शर्मा, सूरज प्रभा गुप्ता, कुमकुम राजपूत, जय अजीता शर्मा,शरद अरोड़ा, हनीफ गुड्डू, नितिन कौशिक पंडा मनोज कुमार अग्निहोत्री, टी एस सोढ़ी, सिद्धार्थ शर्मा, पंकज पंत, गीतिका पंत अरोरा, डॉक्टर गिरीश शर्मा, हरिनारायण शर्मा, आर सी त्रिपाठी, मीरा शर्मा, राजू छीना, उमेश जोशी प्रदीप जोशी, सत्य प्रकाश अग्रवाल, सर्वेश यादव, मानवेंद्र मानस, विनोद शर्मा, गौरव गुप्ता, सर्वेश बंसल हाजी कमर आलम, सुरेश शर्मा जंगी मेजर मुनीश कांत शर्मा, संजय शर्मा, डॉक्टर मालिनी शर्मा, सरीत चतुर्वेदी, महेंद्र लोहिया, पूनम जोशी, अनिरुद्ध निझावन, अमित सक्सेना, गौरव गर्ग, पूनम बाटला, मनोज कौशिक, सुरेंद्र सिंह जीना, लता शर्मा, सुषमा गुप्ता, संजय गुप्ता अरुण चौहान, अशोक नेहरू, निखिल पंत, अमित शर्मा, सुरुचि सक्सेना, आलोक अरोरा, अभिषेक अरोरा, विशाल अग्रवाल, इंदु मान एस एस मान , संतोष शर्मा, अभिमन्यु मान जसविंदर सिंह सहित एस सी गुड़िया आईएमटी एवं चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की समस्त फैकल्टी एवम स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *