Share This Story !

चमोली। 8 February 2021 अलकनंदा में सब ओके तैरने की सूचना पर प्रशासन ने अब तक 18 शव बरामद कर लिए हैं बता दें कि चमोली के तपोवन क्षेत्र में हिमस्खलन से हुई तबाही के बाद नदी में शवों को खोजबीन का काम जारी रहा। रैणी से रुद्रप्रयाग तक शव मिले। रुद्रप्रयाग में भी जिलाधिकारी मनुज गोयल और पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के निर्देशों पर सघन खोजबीन अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न जगहों से 4 अज्ञात शव बरामद किए गए। सोमवार सुबह आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम और पुलिस कंट्रोल रूम को विभिन्न स्थानों पर अलकनंदा में शवों के तैरने की सूचना मिली। प्रशासन ने अब तक 18 शव बरामद कर लिए हैं जबकि दो सौ से ज्यादा लोग लापात हैं। खोजबीन के लिए गठित पुलिस, डीडीआरएफ, जल पुलिस और फायर की संयुक्त टीमों ने मौके पर जाकर शवों को बरामद किया। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, कोतवाली  निरीक्षक केएस बिष्ट और वरिष्ठ एसआई विजेंद्र कुंमाई के नेतृत्व में नगर के अनेक स्थानों से शव बरामद किए गए। जो शव बरामद किए वह सभी अज्ञात हैं।

सोमवार को खोजबीन की टीमों को अलकनंदा नदी में घोलतीर, बेला, रतूड़ा, पुराने नगर पालिका कार्यालय के समीप शव बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि शवों को शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक मॉर्चरी में रखा गया है। रविवार को तपोवन के ऋषिगंगा में हुई तबाही के निशां अलकनंदा घाटी के कर्णप्रयाग, गौचर तक भी दिख रहे हैं। जिस अलकनंदा का पानी घटना से पहले तक लोगों को प्राकृतिक सुंदरता के साथ शीतलता प्रदान करता था। एक दिन बाद ही वहीं अलकनंदा का पानी डरावना बन गया। सोमवार सुबह कर्णप्रयाग अलकनंदा और पिंडर के संगम और आस पास सन्नाटा पसरा रहा। यहां अमूमन संगम पर जल चढ़ाने और नदी किनारे काम कर रहे श्रमिक दिखते हैं। लेकिन रविवार की बाढ़ की आशंका के बाद सोमवार को बहुत कम लोग और श्रमिक की नदी किनारे दिखे। जिलासू, कालेश्वर, कर्णप्रयाग, सारी, बमौथ के बगड़ भी सुनसान रहे। यहां दिख रहे थे लकड़ियां, मलबा, दलदल और पत्थरों के ढ़ेर। लोगों का कहना है कि पानी तो चंद मिनटों में चला गया लेकिन आपदा के निशां छोड़ गया है। 

 धारी देवी मंदिर के पास भी शव मिला

चमोली जिले के तपोवन क्षेत्र में हिमस्खलन से हुई तबाही के बाद सोमवार को नदी में शवों को खोजबीन का काम जारी रहा। ग्लेशिर टूटने के बाद श्रीनगर बांध तक आए पानी में सोवार को  धारी देवी मंदिर के पास भी एक शव मिला है। एसडीएम रविन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि सोमवार को देर शाम श्रीनगर में पास धारी देवी मंदिर के पास एक शव मिला है। उन्होंने बताया कि शव को बेस अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *