Share This Story !

खटीमा 18 जून 2021 आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा ने तीरथ सरकार के 100 दिन पूरे होने पर विकास कार्य नहीं करने तथा बेरोजगारी तथा बढ़ती महंगाई को लेकर नगर में रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महारानी होटल से मेन चौराहे तथा मेन मार्केट होते हुए वापस आम आदमी पार्टी कार्यालय तक रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कमर कसने को कहा उन्होंने केंद्र सरकार तथा प्रदेश की भाजपा सरकार पर 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर जमकर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां जनता को गुमराह करने का कार्य करती हैं भाजपा सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हो रही है उन्होंने कहा कि भाजपा जब पूर्व में कांग्रेस की सरकार थी उस समय डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते थे। जबकि भाजपा सरकार मैं डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा एक सिक्के के दो पहलू हैं और दोनों ही पार्टियां आम जनता को गुमराह कर सत्ता अपनाना चाहती हैं। जबकि दोनों ही पार्टियां जमीनी स्तर पर विकास कार्य करने में फेल हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी कि दिल्ली सरकार का उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने शिक्षा स्वास्थ्य सेवा से लेकर जो मूल सुविधाएं हैं। वह दिल्ली सरकार दिल्ली के निवासियों को दे रही है।

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आने के बाद वही सुविधाएं उत्तराखंड वासियों को भी उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने किसानों के मामले में भी केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने मनमाने तरीके से किसान विरोधी कृषि बिलों को बनाकर सरकार तानाशाही दिखा रहे हैं। जबकि दिल्ली बॉर्डर पर किसान आज भी आंदोलन पर बैठे हुए हैं और भाजपा सरकार किसानों की सुनने को तैयार नहीं है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कमर कसने को कहा उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में मजबूती के साथ चुनाव लड़ाये जिससे की आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में फुल बहुमत के साथ अपनी सरकार बना सके। मौके पर प्रदेश संगठन सचिव शादाब कमाल ,जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह, अमन अरोरा, शंकर सिंह ,अनीस अहमद, मोहम्मद आबिद, समेत तमाम आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *