Share This Story !

सितारगंज। 19/6/2021 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के सितारगंज के मेन मार्केट मीना बाजार में स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया । बता दें कि आज आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी सितारगंज पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जुट जाएं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के तर्ज पर ही उत्तराखंड में भी विकास कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि बिजली शिक्षा रोजगार चिकित्सा पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। जिन विकास के मुद्दों लिए आम आदमी पार्टी जानी जाती है।

वही कार्य उत्तराखंड में भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा बीते 100 दिनों में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत विकास के मामले में फेल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है अब जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं हैं। क्योंकि जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों से त्रस्त हो चुकी है और उत्तराखंड की जनता तीसरे विकल्प के रूप में उभरने बाली आम आदमी पार्टी को ही अपना अमूल्य वोट देकर विजई बनाएगी। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी।मौके पर प्रदेश संगठन सचिव शादाब कमाल,संगठन मंत्री मकखन सिंह,विधानसभा अध्यक्ष नफीस अहमद ,मीडिया प्रभारी मोहम्मद इमरान मिथिलेश कुमार युवा अध्यक्ष तौसीफ खान व तमाम आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *