Share This Story !

देहरादून। 17 अगस्त 2021 जसपुर विधानसभा क्षेत्र से करीब 45 गाड़ियों का काफिला लेकर देहरादून के लिए अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ यूनुस चौधरी के नेतृत्व मे करीब 300 कार्यकर्ता देहरादून पहुंचे। बता दे कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के देहरादून आगमन पर, जसपुर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी के नेतृत्व में करीब 300 से अधिक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता देहरादून “संकल्प यात्रा” में शामिल हुए। जसपुर क्षेत्र से सबसे बड़ा काफिल देहरादून ले जाकर डॉ यूनुस चौधरी ने यह सिद्ध कर दिया है कि उनकी पकड़ क्षेत्र के मतदाताओं पर बहुत अच्छी हैं। उनके एक इशारे पर ही करीब 300 कार्यकर्ता देहरादून जाने के लिए तैयार हो गए।

बता दें कि सुबह तड़के ही 45 गाडियों में सवार कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी के नेतृत्व में जसपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से एकत्र होकर देहरादून परेड ग्राउंड की ओर निकल पड़े।

यह है जसपुर के नेताओं का विवरण जिनके द्वारा संकल्प यात्रा में भाग लिया गया

(1)सबसे अधिक करीब 45 गाड़ियां अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी के द्वारा ले जाई गई जिनमें करीब आम आदमी पार्टी के 300 कार्यकर्ता सवार थे

(2) सूबा सिंह आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता उनके द्वारा एक बस देहरादून लेकर गये बस में करीव 50 कार्यकर्ता मौजूद थे।

(3) अजय अग्रवाल आम आदमी पार्टी नेता के द्वारा एक बस जिसमें करीब 50 आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे देहरादून लेकर गए।

प्रदेश भर से आए हुए कार्यकर्ता सर्वप्रथम परेड ग्राउंड में इकट्ठा हुए फिर पैदल मार्च करते हुए घंटाघर चौक पहुंचकर रोड शो की शक्ल में आप नेता डॉक्टर यूनुस चौधरी के नेतृत्व में, अरविंद केजरीवाल के साथ शामिल हुए। कार्यकर्ताओं का हुजूम और उत्साह देखते ही बनता था, देश भक्ति के नारों और देशभक्ति गीतों से पूरा माहौल देशभक्ति पूर्ण था। रोड शो घंटाघर चौक से शुरू होकर दिलाराम चौक पर जाकर खत्म हुआ।

इस दौरान शहर में जाम की स्तिथि बनी रही। रोड शो समाप्त होने के बाद, बीजापुर गेस्ट हाउस में अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन केक काटकर बनाया गया। इससे पूर्व सर्वे चौक स्थित ऑडोटोरियम में कर्नल कोठियाल को पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया और प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी बनाने की घोषणा की। चुने गए प्रत्याशियों के साथ अरविंद केजरीवाल ने आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और आगे होने वाले कार्यक्रमों को भी निर्धारित किया। आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर यूनुस चौधरी ने इन घोषणाओं के लिए अरविंद केजरीवाल जी का आभार व्यक्त किया और कर्नल कोठियाल को बधाई दी।

देहरादून जाने वाले कार्यकर्ताओं में नगर अध्यक्ष मोहम्मद अकरम, महिला अल्पसंख्यक विधानसभा अध्यक्ष हनीफा अंसारी, प्रदेश प्रवक्ता नफीस आजाद, प्रदेश सचिव वसीम सिद्दीकी, प्रदेश महामंत्री सलमान गोल्डी ,प्रदेश संगठन सचिव शादाब कमाल,शाहरुख चौधरी प्रदेश सचिव युवा मोर्चा
अरविंद कुमार हाजी मुजफ्फर चौधरी मोहम्मद इशाक अंसार सैफी, मलकीत सिंह ,विधान सभा ग्रामीण अध्यक्ष प्रिंस चौहान, जिला उपाध्यक्ष फरहान सिद्दीकी जिला महासचिव साकिब हुसैन, इस्लाम अंसारी आरिफ अंसारी मोहम्मद फुरकान मोहम्मद गुलफाम वसीम अहमद शाहरुख नेता आशीष चौधरी,फैजुल रहमान,नदीम, वसीम अकरम ,मोहित जाटव ,जावेद रज़ा, के अलावा सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता और पद अधिकारी देहरादून संकल्प यात्रा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *