Share This Story !
देहरादून। 21 अक्टूबर 2021 उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माननीय गणेश गोदियाल जी के आदेश पर विधि कांग्रेश उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट देहरादून प्रदेश कार्यालय पहुंचे और उनके कर कमलों से विधि कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उनके साथ हरिद्वार के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर त्यागी राव नावेद अलम विशेष बजाज आदि साथ में थे इस अवसर पर श्री उमेश जोशी ने रुड़की के पूर्व ब्लाक प्रमुख और 12 सेशन के महासचिव राव नवेद आलम को प्रदेश विधि कांग्रेश का महासचिव
और टिहरी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट को संरक्षक और यही के महावीर प्रसाद उनियाल जिलाध्यक्ष हरिद्वार के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज शर्मा को प्रदेश सचिव हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र बिष्ट का इस्तीफा अस्वीकार करते हुए उन्हें पुनः वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त काशीपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश कुमार सिंह को पूरे प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग का प्रमुख बनाया गया है। इस मौके पर विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी एडवोकेट ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कमर कसने को कहा उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि विधि प्रकोष्ठ संगठन उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में महानायक साबित होगा। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जोत सिंह बिष्ट मुख्य महासचिव मथुरा दत्त जोशी सेक्रेटरी नवीन जोशी आदि वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में मिष्ठान वितरण भी किया गया।