Share This Story !

देहरादून। 1 नवंबर 2021 कैबिनेट मंत्री बाजपुर के पूर्व विधायक यशपाल आर्य के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद आज देहरादून उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर उनका स्वागत समारोह प्रोगाम रखा हुआ था। स्वागत समारोह में शामिल होने के लिए जसपुर से पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि डोगरा के नेतृत्व में करीब 35 लोगों का काफिला देहरादून स्वागत समारोह में पहुंचा जहां पर उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का फूल मालाएं पहनाकर कांग्रेस में आने पर स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि डोगरा ने पूर्व राज्य मंत्री यशपाल आर्य को बधाई देते हुए कहा कि उनके कांग्रेस पार्टी में आने से कांग्रेस पार्टी को बड़ी मजबूती मिलेगी। तो वही मीडिया को जारी अपने बयानों में पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि डोगरा ने कहा की पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में आने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस उत्तराखंड में परचम लहरायगी। क्योंकि इस बार भाजपा से लोग त्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है।

डीजल पेट्रोल के दाम ₹110 लीटर के करीब पहुंच गए हैं। सरसों का तेल ₹200 लेटर बिक रहा है। तो वही सब्जी ₹50 से60 किलो तक बिक रही है। घरेलू गैस सिलेंडर ₹1000 रुपए का हो गया है। यही नहीं दालों के दाम और अन्य खाद्य पदार्थ भी जरूरत से ज्यादा महंगे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई कम करने का वादा कर भाजपा सत्ता में आई थी। परंतु जो वादे भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की जनता से किए थे वह वादे सरकार ने पूरे नहीं किए हैं। जनता के साथ छल किया है जिसका खामियाजा भाजपा सरकार को आगामी विधानसभा चुनावों में भुगतना पड़ेगा ।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस 60 से 65 सीटें जीतकर उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाएगी। स्वागत करने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि डोगरा, शाहनवाज प्रधान, पूर्व प्रधान नईम अहमद, नैनीताल से पूर्व राज्य मंत्री रईस अहमद , शेर अली प्रधान , हनीफ प्रधान, बंटी, फईम , सरदार महेंद्र सिंह, हरेंद्र लाडी, विषपाल सिंह, रंजीत कुमार, सोहनलाल, हरपाल सिंह, मुखराम सिंह, दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *