Share This Story !

काशीपुर। 3 फरवरी 2022 कांग्रेस की कलश मंडप में वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया।

वर्चुअल मीटिंग को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया। देहरादून में कार्यक्रम के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन की शुरुआत केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री सहित चारों धामों को नमन करने के साथ की। उन्होंने कहा कि उनके पिता, चाचा, भाई ने भी देहरदून से शिक्षा प्राप्त की है।

उन्होंने कहा कि उनके परिवार को उत्तराखंड से बहुत पुराना नाता है। वह पिछले कई सालों से उत्तराखंड आती रहती हैं। लेकिन, पिछले पांच सालों में उत्तराखंड की हालत देखकर उन्हें बहुत दुख होता है। घोषणा पत्र में उन्होंने उत्तराखंड की जनता को दिए जाने वाली सुविधाओं में निम्न सुविधाएं इस प्रकार हैं।

1 कांग्रेस की उत्तराखंड में सरकार बनते ही चार लाख सरकारी नौकरी, रिक्त पदों काे भरने पर विशेष फोकस।
2 रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा का लाभ।
3 सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी पद महिलाओं के लिए आरक्षित।


4 पर्यटन को बढ़ावा देने को रणनीति बनाकर काम किया जाएगा।
5 पुलिस विभाग में महिलाओं के लिए 40 फीसदी पद रिजर्व।
6 पर्यटन पुलिस का गठन, स्थानीय लोगों को प्राथमिकता।
7 आशा-आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय डेढ़ गुणा बढ़ाया जाएगा।
8 कमजोर परिवार को सालाना 40 हजार की आर्थिक मदद।
9 स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस,ड्रोन से दवाइयां पहुंचाएंगे।
10 फल,सब्जी, दालें, तेल सहित खाद्य पदार्थों व महंगाई कंट्रोल करेंगे।
11 पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड-पे
12 स्नाकोत्तर छात्रों को पांच लाख रुपये तक क्रेडिट कार्ड
13 उत्तराखंड में लोकायुक्त व्यवस्था लागू होगी।
14 अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था।
15 मेरे बुजुर्ग-मेरी तीर्थ योजना शुरू होगी।

तो वही काशीपुर में भी वर्चुअल मीटिंग के दौरान काशीपुर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं प्रत्याशी युवराज नरेंद्र चंद्र बाबा ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेश के द्वारा घोषणापत्र जारी किया गया है उससे जनता को पता चलेगा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्हें कांग्रेस पार्टी किस तरह की सुविधाएं देगी और कांग्रेश पार्टी का उत्तराखंड एवं काशीपुर में परचम लहराएगा उन्होंने जनता से कांग्रेस के पक्ष में कांग्रेस के चुनाव निशान हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर विजय दिलाने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश का एवं काशीपुर क्षेत्र का विकास सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है जब जब कांग्रेस पार्टी की सरकार रही है काशीपुर क्षेत्र एवं उत्तराखंड का विकास कांग्रेस पार्टी के द्वारा ही किया गया है वर्चुअल मीटिंग में शामिल लोगों में

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विमला गुड़िया, बीना मेहरोत्रा, महारानी मणिमाला सिंह, कामाक्षी सिंह, रूद्र नारायण सिंह, मनोज जोशी एडवोकेट, दीपिका गुड़िया अत्रे ,मुक्ता सिंह, अलका पाल, इन्दुमान, शिल्पी सिंघल, अशोक सक्सेना, विमल गुड़िया, गुरमुख सिंह, आशीष अरोरा बाॅबी, सुरेश शर्म जंगी, अरूण चौहान, सुशील गुड़िया, माजिद अली, उमेश जोशी एडवोकेट, इन्दर सिंह एडवोकेट, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, उमा वात्सल्य, विमल गुड़िया, शफीक अहमद अंसारी, कैलाश सहगल, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, जितेन्द्र सरस्वती, राजीव चौधरी, शशांक सिंह, कमल गुजराल बाबे, राजेश कुमार एडवोकेट ,अकिल पप्पू, गौतम मेहरोत्रा, अर्पित मेहरोत्रा, चेतन अरोरा, डा. माजिद हुसैन पार्षद, निशित गुड़िया, सरित चतुर्वेदी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, गीता चौहान, इंदर सेठी, संजय रावल, राजा भैया, सुशील मेहरोत्रा, ब्रह्मा पाल, फैजान नकवी, अनुराग सिंह, उमेश सौदा, महेश वरदान, राजेश सौदा, अजय ढोल मास्टर, प्रेम कंडक्टर कठैर, शिवरतन, अशोक नेहरू, महेंद्र लोहिया, सुभाष पाल, राहुल कांबोज, उपकार सिंह, प्रभात साहनी, रजवंत सिंह, राजू छीना, हरीश त्रिपाठी, शशि कुंदरा, जितेन्द्र सरस्वती, जय सिंह गौतम, चंद्रभूषण डोभाल, जयमाला कश्यप, राकेश यादव, राजीव कचौरिया, ओमपाल सिंह चौहान, अशोक शर्मा, डा. रमेश कश्यप, गुरनाम सिंह गामा, रोशनी बेगम, अज्जू खान, इरफान गुड्डू, राशिद फारूखी, अजय शर्मा, चन्द्रप्रकाश चंदू, नंदकिशोर कांबोज, अब्दुल कादिर, सूरज कुमार, असगर, इदरीश अंसारी, तरुण लोहनी, विकल्प गुड़िया, नौशाद हुसैन पार्षद, कमल गुजराल, विपिन शर्मा, अब्दुल सलीम एडवोकेट, फिरोज हुसैन पार्षद, मीनू गुप्ता, मंसूर अली मंसूरी, महेंद्र बेदी, मंसूर अली मेफेयर, मनोज पंत, राजेश कुमार शर्मा एडवोकेट, सुहेल खान, सचिन नाडिग एडवोकेट, अनीस अंसारी, शादाब चौधरी, सुभाष पाल, दिलशाद अंसारी, तौकीर अंसारी, आरिफ अंसारी पार्षद, वसीम, जफर मुन्ना, पूरव पार्षद इसरार खान, शकील अहमद, प्रीत बम, रवि ढींगरा, वसीम, जाहिद हुसैन, मनोज पंत, नितिन कौशिक, इलियास भारती, साजिद, सोनू मेहरा, अशोक कुमार, डा. टीके राय, विनोद होंडा, विकास कौशिक, मोहित चौधरी, महेंद्र बेदी, इल्यास माहिगीर, हैदर अली, संतोष सिंह, विजय रावत, सुभाष पाल, लता शर्मा, इब्ने हसन लल्ला भैया, पं. बाबूराम शर्मा, योगेश जोशी, सरफरोज एडवोकेट, अब्दुल समी, फैजान अंसारी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *