Share This Story !

काशीपुर। 3 फरवरी 2022 कांग्रेस प्रत्याशी को बिताने को लेकर काशीपुर कांग्रेस संगठन एकजुट नजर आ रहा है। सभी कांग्रेस जन कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं जगह जगह टुकड़ियों में बटकर बरसात के मौसम में भी कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए चुनाव प्रचार कर जनता से कांग्रेस के चुनाव चिन्ह हाथ के पंजे के सामने वाला बटन दबाकर विजय दिलाने की अपील कर रहे हैं।कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह बाबा को उत्तराखंड विधानसभा में भेजने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता, अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ता व महिला कांग्रेस कार्यकर्ता क्षेत्र के कोने-कोने में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के दौरान मिल रहे अपार सहयोग व समर्थन से उनके हौसले बुलंद हैं। वहीं, विपक्षियों में खलबली मची है। साहनी रिसॉर्ट में आयोजित किसान कांग्रेस व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में काशीपुर से कांग्रेस का विधायक बनाने की हुंकार भरी गई।

कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, अरुण चौहान, अलका पाल, संदीप सहगल, शशांक सिंह, प्रभात साहनी, चेतन अरोरा, वसीम अकरम, आसिफ रजा, गौतम मेहरोत्रा, शहजाद हुसैन, विकल्प गुड़िया, सोनू मेहरा आदि तमाम कार्यकर्ता थे। वहीं, मदर कालौनी में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह को भारी समर्थन देते हुए रिकॉर्ड मतों से जिताकर विधानसभा भेजने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों आम आदमी पार्टी में शामिल हुए पूर्व पार्षद प्रत्याशियों समेत तमाम युवाओं ने कांग्रेस में घर वापसी की। उन्होंने आम आदमी पार्टी को धोखेबाज पार्टी करार दिया और कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र चन्द सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने का ऐलान किया। इस दौरान युवाओं का हुजूम इकट्ठा था। उधर, भारी बारिश के बावजूद आज सुबह उदय वाटिका से वैशाली कॉलोनी सुभाष नगर पुलिया क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चन्द सिंह बाबा के लिए वोट मांगे। इस दौरान पूर्व नगराध्यक्ष ब्रहमा सिंह पाल, कमल गुजराल, शशि कुंद्रा, इंदर सेठी, हरीश अरोरा, निशित गुड़िया, मनीष पाहवा, मौहम्मद आकिल, राजेश कुमार शर्मा एडवोकेट, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट, राजकुमार भट्ट, विजय पाल, उमेश कांडपाल, सुभाष पाल व प्रदीप जोशी आदि थे। उधर, कांग्रेस नेत्री श्रीमती मीनू गुप्ता के नेतृत्व में वार्ड-29 अंतर्गत मौहल्ला किला में घर-घर जाकर प्रचार करते हुए कांग्रेस को वोट देने का आहवान किया। मीनू गुप्ता ने जनता को विश्वाश दिलाया कि काशीपुर क्षेत्र भय व भ्रष्टाचार मुक्त होगा। बिजली, पानी, सड़क संबंधी समस्याओं का कांग्रेस सरकार आने पर अतिशीघ्र निदान होगा ।

इस दौरान रेखा, ममता, रानी, संतोष, नीलम, मनीषा, पं. बाबूराम शर्मा, शहजाद हुसैन, मौ. मियां भारती, प्रताप गुप्ता, मतलूब हुसैन भी थे।
मौहल्ला बांसफोड़ान व महेशपुरा में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा के जनसंपर्क अभियान को गति देते हुए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से की गई। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी विमल गुड़िया, उमेश सौदा, आशीष अरोरा बॉबी व श्रीमती अलका पाल इत्यादि थे। वहीं, विभिन्न टीमों द्वारा अनेक स्थानों पर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। चुनाव प्रचार में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री विमला गुड़िया, बीना मेहरोत्रा, महारानी मणिमाला सिंह, कामाक्षी सिंह, रूद्र नारायण सिंह, मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, अलका पाल, इन्दुमान, शिल्पी सिंघल, अशोक सक्सेना, विमल गुड़िया, गुरमुख सिंह, आशीष अरोरा बाॅबी, सुरेश शर्म जंगी, अरूण चौहान, सुशील गुड़िया, माजिद अली, उमेश जोशी एडवोकेट, इन्दर सिंह एडवोकेट, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, उमा वात्सल्य, विमल गुड़िया, शफीक अहमद अंसारी, कैलाश सहगल, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, जितेन्द्र सरस्वती, गौतम मेहरोत्रा, राजीव चौधरी, शशांक सिंह, कमल गुजराल बाबे, राजेश कुमार एडवोकेट ,आकिल पप्पू, गौतम मेहरोत्रा, अर्पित मेहरोत्रा, चेतन अरोरा, डा. माजिद हुसैन पार्षद, निशित गुड़िया, सरित चतुर्वेदी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, गीता चौहान, इंदर सेठी, संजय रावल, राजा भैया, सुशील मेहरोत्रा, ब्रह्मा पाल, फैजान नकवी, अनुराग सिंह, उमेश सौदा, महेश वरदान, राजेश सौदा, अजय ढोल मास्टर, प्रेम कंडक्टर कठैर, शिवरतन, अशोक नेहरू, महेंद्र लोहिया, सुभाष पाल, राहुल कांबोज, उपकार सिंह, प्रभात साहनी, रजवंत सिंह, राजू छीना, हरीश त्रिपाठी, शशि कुंदरा, जितेन्द्र सरस्वती, जय सिंह गौतम, चंद्रभूषण डोभाल, जयमाला कश्यप, राकेश यादव, राजीव कचौरिया, ओमपाल सिंह चौहान, अशोक शर्मा, डा. रमेश कश्यप, गुरनाम सिंह गामा, रोशनी बेगम, अज्जू खान, इरफान गुड्डू, राशिद फारूखी, अजय शर्मा, चन्द्रप्रकाश चंदू, नंदकिशोर कांबोज, अब्दुल कादिर, सूरज कुमार, असगर, इदरीश अंसारी, तरुण लोहनी, विकल्प गुड़िया, नौशाद हुसैन पार्षद, कमल गुजराल, विपिन शर्मा, अब्दुल सलीम एडवोकेट, फिरोज हुसैन पार्षद, मीनू गुप्ता, मंसूर अली मंसूरी, महेंद्र बेदी, मंसूर अली मेफेयर, मनोज पंत, राजेश कुमार शर्मा एडवोकेट, सुहेल खान, सचिन नाडिग एडवोकेट, अनीस अंसारी, शादाब चौधरी, सुभाष पाल, दिलशाद अंसारी, तौकीर अंसारी, आरिफ अंसारी पार्षद, वसीम, जफर मुन्ना, पूरव पार्षद इसरार खान, शकील अहमद, प्रीत बम, रवि ढींगरा, वसीम, जाहिद हुसैन, मनोज पंत, नितिन कौशिक, इलियास भारती, साजिद, सोनू मेहरा, अशोक कुमार, डा. टीके राय, विनोद होंडा, विकास कौशिक, मोहित चौधरी, महेंद्र बेदी, इल्यास माहिगीर, हैदर अली, संतोष सिंह, विजय रावत, सुभाष पाल, लता शर्मा, इब्ने हसन लल्ला भैया, पं. बाबूराम शर्मा, योगेश जोशी, सरफरोज एडवोकेट, अब्दुल समी, फैजान अंसारी आदि कांग्रेस जन जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *