Share This Story !

काशीपुर। 11 नवंबर 2021 कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित विजय संकल्प शंखनाद रैली से पूर्व हल्द्वानी स्थित निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत तथा उत्तराखंड पूर्व काबीना मंत्री एवं बाजपुर विधायक श्री यशपाल आर्य व नैनीताल विधायक श्री संजीव आर्य के निवास पर काशीपुर विधानसभा 63 के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने बुके देकर सम्मानित किया

एवं मुलाकात की कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि आज हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित श्री यशपाल आर्य एवं संजीव आर्य के सम्मान के लिए आयोजित विजय संकल्प शंखनाद सभा का आयोजन किया गया है। कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने कहा कि आज आयोजित होने वाली विजय संकल्प शंखनाद रैली में प्रदेश स्तरीय नेता भी शिरकत करेंगे

उन्होंने बताया कि इस विशाल जनसभा के माध्यम से प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था से लेकर भाजपा सरकार की प्रदेश की जनता से झूठे वादों के पुनिंदे की गठरी को जनता के सामने खोलने का विजय संकल्प शंखनाद रैली के माध्यम से किया जा रहा है जिसमें प्रदेश भर के सम्मानित कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं जनता का हुजूम यह दर्शा रहा है कि आने वाला समय उत्तराखंड की धरती पर पुनः कांग्रेस पार्टी का झंडा बुलंद करते हुए भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का समय आ गया है। कांग्रेसी नेता आशीष अरोड़ा बॉबी ने सम्मानित जनता से आवाहन किया है कि प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस पार्टी को ही मिशन 2022 के होने वाले विधानसभा चुनाव में मजबूत बनाएं इस दौरान मुलाकात करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोड़ा बॉबी, मंसूर अली मंसूरी, महेंद्र बेदी, मीनू गुप्ता, मनोज शर्मा गुड्डू, वह तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *