Share This Story !

हल्द्वानी। 11 नवंबर 2021 कांग्रेस की विजय संकल्प शंखनाद जनसभा में शामिल होने को लेकर काशीपुर महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में 16 मोटर कारो तथा 4 बसों मे सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और हल्द्वानी विजय संकल्प शंखनाद जनसभा में शामिल हुए। कार्यक्रम हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य एवं उनके पुत्र विधायक संजीव आर्य के सम्मान के लिए आयोजित विजय संकल्प शंखनाद जनसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेशभर के कांग्रेसी नेताओं ने भाग लिया है।

बता दें कि महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश सहगल के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी कार्यकर्ता काशीपुर में एकत्रित हुए जहां से 16 कारों तथा 4 बसों में सवार होकर हल्द्वानी विजय संकल्प शंखनाद जनसभा में शामिल होने के लिए रवाना हुए। और हल्द्वानी में स्थित रामलीला मैदान में कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि विजय संकल्प शंखनाद जनसभा का आयोजन पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य तथा उनके सुपुत्र विधायक संजीव आर्य जी के कांग्रेस में आने की खुशी में उनके सम्मान के लिए किया गया है। और प्रदेश की जनता को यह संदेश देने का प्रयत्न किया गया है।

कि इस विजय संकल्प शंखनाद जनसभा से परिवर्तन का शंखनाद हुआ है। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के राज में पेट्रोल डीजल तथा घरेलू गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं। यही नहीं खाद्य पदार्थ दाल सब्जी तथा सरसों के तेल सभी सामानों पर बेतहाशा महंगाई बड़ी हुई है। और प्रदेश सरकार महंगाई रोकने में विफल साबित हुई है। रोजगार का पता नहीं है बेरोजगार युवा परेशान और बेहाल हैं। किसान सड़कों पर हैं और सरकार किसी की सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान बीते 11 माह से प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि अब भाजपा को जनता भलीभांति पहचान चुकी है। अब प्रदेश की जनता भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में निश्चित तौर पर उत्तराखंड प्रदेश में कांग्रेश पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। क्योंकि भाजपा की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। श्री सहगल ने कहा कि हल्द्वानी में विजय संकल्प शंखनाद जनसभा में हुआ परिर्वतन का शंखनाद, टूट गई भाजपा से विकास की डोर, आओ चलें जोडे कांग्रेस से विकास की डोर, कांग्रेस आ रही है। भाजपा जा रही है। इस दौरान विजय संकल्प शंखनाद जनसभा में शामिल कार्यकर्ताओं में प्रदेश सचिव मुशर्रफ हुसैन महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सहगल ब्लॉक अध्यक्ष उपकार सिंह ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रीत बम सचिन नाडिंग सूर्य प्रताप सिंह चौहान पार्षद शाह आलम पार्षद नौशाद महानगर आईटी अध्यक्ष नितिन कौशिक एनएसयूआई महानगर अध्यक्ष विकास कौशिक मोहम्मद समर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अकरम बेग वरिष्ठ कांग्रेसी विमल गुड़िया सरित चतुर्वेदी अशोक सिंह राशिद फारूकी अज्जू खान सुभाष पाल माजिद अली ताहिर अली पंकज उर्फ मोनू प्रधान ललित कुमार अफसर अली इंद्रेश चौहान पंकज डावर प्रभाकर शर्मा मीना सिंह राधा देवी सवित सावित्री रमेश कुमार जितेंद्र सिंह कोमा अर्पित समेत सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *